{"_id":"656585275e59931f31015777","slug":"four-month-old-fetus-found-in-emergency-toilet-of-sonipat-civil-hospital-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सिविल अस्पताल में इमरजेंसी के शौचालय में मिला चार माह का भ्रूण, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सिविल अस्पताल में इमरजेंसी के शौचालय में मिला चार माह का भ्रूण, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Tue, 28 Nov 2023 11:43 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:43 AM IST
सार
सोनीपत नागरिक अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल की इमरजेंसी में शौचालय के अंदर भ्रूण पड़ा मिला। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें इस बारे में बताया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी के शौचालय में चार माह का भ्रूण मिला है। भ्रूण को शौचालय में पड़ा देखकर चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी है। मामले की सूचना पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। इसकी जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस
नागरिक अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल की इमरजेंसी में शौचालय के अंदर भ्रूण पड़ा मिला। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें इस बारे में बताया गया। उन्होंने मौके पर जाकर देखने के बाद आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
भ्रूण करीब चार माह का विकसित लग रहा है। उन्होंने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद सेक्टर-27 थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, एसआई देवेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इमरजेंसी व बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है, जिससे भ्रूण फेंकने वालों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन