{"_id":"6154ade98ebc3e6251104b34","slug":"four-minor-accused-arrested-for-murder-of-class-11-student-sonipat-news-rtk6255273105","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में चार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में चार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक से पूछताछ करते बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार। सं
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पिपलीखेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर 11वीं कक्षा के छात्र इमरान की चाकू से हमला कर हत्या करने व उसके भाई समीर को घायल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नाबालिग हैं और उनमें एक इमरान का सहपाठी और तीन 12वीं कक्षा के छात्र हैं। बड़ी थाना पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में कक्षा में एक दूसरे के सिर पर कट्टा ढक कर पिटाई करने, स्कूल बैग फेंकने और बेंच पर बैठने को लेकर झगड़े में वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
गांव पिपलीखेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। इसमें 11वीं कक्षा के छात्र ने अपने साथियों संग मिलकर सहपाठी इमरान पर चाकू से हमला कर दिया था। झगड़े के बाद बचाव में आए इमरान के बड़े भाई 12वीं के छात्र समीर पर भी छात्रों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद दोनों भाइयों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान छात्र इमरान की मौत हो गई थी। बड़ी थाना पुलिस ने इमरान के भाई समीर की शिकायत पर चार छात्रों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार की टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें इमरान का सहपाठी व तीन अन्य 12वीं के छात्र हैं। चारों नाबालिग हैं और उन्हें जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गमगीन माहौल के बीच इमरान को किया सुपुर्द ए खाक
बुधवार को इमरान के शव का खानपुर मेडिकल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद इमरान का शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर को शव गांव में लाया गया और गमगीन माहौल के बीच सुपुर्द ए खाक किया गया।
थाना प्रभारी ने शिक्षकों व अन्य से की बातचीत
बुधवार को बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार लगातार दूसरे दिन पिपलीखेड़ा गांव के राजकीय स्कूल में पहुंचे। देवेंद्र कुमार ने स्कूल के शिक्षकों के साथ छात्रों से भी पूछताछ की। पूछताछ में शिक्षकों ने बताया कि छात्रों के बीच पहले हुए झगड़े का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया। यदि छात्रों की तरफ से कोई शिकायत मिलती तो मामला इतना नहीं बढ़ता।
वर्जन
11वीं कक्षा के छात्र की हत्या व उसके भाई पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी छात्र नाबालिग हैं और पिपलीखेड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू भी बरामद कर लिया है।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी बड़ी

इमरान। फाइल फोटो- फोटो : Sonipat