फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four lane road will be built from IMT to KMP turn

Sonipat News: आईएमटी से केएमपी मोड़ तक फोरलेन बनेगी सड़क

Sun, 18 May 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four lane road will be built from IMT to KMP turn
फोटो 25: सोनीपत के खरखौदा-दिल्ली मार्ग के विस्तारीकरण के कार्य का शुभारंभ करते विधायक पवन खरखौद
खरखौदा। लंबे समय से खस्ताहाल खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर हिचकोले खा रहे वाहन चालक जल्द फर्राटा भरते नजर आएंगे। 6.85 करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग की ओर से 1670 मीटर मार्ग का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक पवन खरखौदा ने शनिवार को औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के गेट नंबर एक के पास नारियल तोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया। पहले चरण में गेट नंबर एक से लेकर केएमपी एक्सप्रेस वे मोड़ तक चार लेन सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोग ही नहीं, बल्कि यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालक कई वर्ष से परेशान थे। खस्ताहाल सड़क पर न केवल जाम की स्थिति बनी रहती थी, बल्कि कुछ लोग इसे राजनीतिक मुद्दा तक बनाए हुए थे। यह निर्माण कार्य नौ महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द मार्ग के बचे हुए हिस्से का भी निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इस दौरान उपमंडल अभियंता बिजेंद्र चहल, कनिष्ठ अभियंता बलजीत व सुमित कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed