{"_id":"5ed690268ebc3e9065582069","slug":"four-km-long-jam-on-the-border-after-vehicles-stopped-entering-delhi-sonipat-news-rtk557703841","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में वाहनों का प्रवेश रुकने के बाद बार्डर पर लगा चार किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में वाहनों का प्रवेश रुकने के बाद बार्डर पर लगा चार किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
कुंडली बार्डर पर दिल्ली में प्रवेश रोकने को लेकर दिल्ली पुलिस कर्मियों से बातचीत करते लोग।
- फोटो : Sonipat
कुंडली/सोनीपत। दिल्ली में बिना अनुमति के प्रवेश ना करने देने के निर्णय के बाद मंगलवार को हाईवे पर पानीपत-दिल्ली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह से लेकर शाम तक हालात यह रहे कि पुलिस जाम खुलवाने को ही जूझती रही। हाईवे पर करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की कतार रही। लोग भी पुलिस से उलझे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बिना पास वालों को प्रवेश देने से मना कर दिया और वापस भेज दिया गया। वहीं सोनीपत एसपी ने भी अनुमति लेकर आने वालों को ही प्रवेश देने की बात कही है।
देश में पहली जून से अनलॉक-1 में केंद्र सरकार ने देशभर में आवाजाही करने की अनुमति दे दी है। लेकिन इसके बाद दिल्ली के सीएम ने हरियाणा से आ रहे वाहनों के प्रवेश पर रोक के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद से ही कुंडली बार्डर पर लगातार वाहनों की कतार लगी हुई है। इस आदेश में दिल्ली सरकार ने इतनी छूट दी हुई है कि हरियाणा की ओर से जारी किए गए ई-पास पर केवल 8 जून तक लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें दिल्ली सरकार से अनुमति लेनी होगी। वहीं आवागमन के आदेश होते ही लोग अपने-अपने कामकाज के लिए निकले और कुंडली बार्डर पर फंस गए। इससे हाईवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जैसे-तैसे इन वाहनों को वापस कराया और स्थिति नियंत्रण में की। दिनभर हाईवे पर यह हाल रहा और कभी ज्यादा तो कभी कम जाम लगा रहा। अगर जल्द कोई ठोस व्यवस्था नहीं गई तो यही स्थिति हाईवे पर रहनी है। जाम की वजह से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से कहा है कि बिना ई पास के दिल्ली में प्रवेश ना करें।
सोनीपत के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि दिल्ली सरकार के आदेश के बाद बार्डर पर वाहनों की भीड़ बढ़ी है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। हरियाणा में प्रवेश के लिए आम लोगों को अभी छूट नहीं है। केवल जरूरी कामकाज और सरकारी सेवा के कर्मचारी ही आवाजाही कर सकते हैं। बाकी पर सख्ती अभी जारी है।