फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four in the mosque and the rest offered Friday prayers at home

Sonipat News: मस्जिद में चार तो बाकी ने घरों में अदा की जुमे की नमाज

Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four in the mosque and the rest offered Friday prayers at home
फोटो :19: गन्नौर में फ्लैग मार्च के दौरान नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद, एसीपी गोरखपाल व पुलिस बल।
सोनीतप। नूंह में उपद्रव के बाद जिले में प्रशासन अलर्ट पर है। धारा 144 लागू होने के चलते शुक्रवार को जुमे की नमाज मस्जिदों की बजाय घरों में अदा की गई। प्रशासन ने मस्जिद व खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

इसके चलते मस्जिद परिसर में केवल चार लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। मस्जिदों के आसपास और विशेष समुदाय की बस्तियों में पुलिस बल को तैनात किया गया था। मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय मस्जिदों में भारी भीड़ जुटती है। मस्जिदों में दूर-दराज से मुस्लिम नमाज अदा करने के लिए आते हैं। प्रशासन ने धारा-144 लागू होने के चलते मस्जिदों में भीड़ जुटने पर रोक लगा दी थी। लोगों से अपने घरों पर रहकर नमाज पढ़ने की अपील की गई थी। वीरवार रात को ही पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम धर्म के मौलाना व इमाम से लोगों को मस्जिदों में नहीं आने की सूचना देने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति बनाए रखने के लिए शुक्रवार सुबह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इसके साथ मस्जिदों और ईदगाह के आसपास भी पुलिस बल तैनात किया गया। सोनीपत शहर में डीसीपी अंशु सिंगला के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं हिंदू पक्ष के युवकों से भी सार्वजनिक रूप से कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करने का आग्रह किया गया था। लोगों ने इसका पालन किया।

धारा-144 की करेंगे पालना
गांव रसोई स्थित मदीना मस्जिद के इमाम कारी नसीम कासमी ने बताया कि शुक्रवार के बाद भी धारा-144 लागू रहेगी। ऐसे में लोगों से घरों पर ही नमाज पढ़ने की अपील की गई है। ज्यादा लोग शुक्रवार को ही जुटते हैं। अन्य दिनों में 10-12 लोग ही पांचों समय की नमाज अदा करने पहुंचते हैं। प्रशासन के आदेशानुसार उनकी संख्या में भी कमी की जाएगी।
खरखौदा में अलर्ट रहा प्रशासन

युवा हिंदू संगठन खरखौदा की मांग के बाद शुक्रवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में दिखाई दिया। मस्जिद पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मस्जिद प्रबंधन प्रधान सलीम के कहने पर मुस्लिमों ने मस्जिद में न आकर अपने घरों में नमाज पढ़ी। वीरवार को खरखौदा के हिंदू युवा संगठन की और से खरखौदा पुलिस को मांगपत्र सौंपा गया था कि जिले में लगी धारा 144 का पालन करवाते हुए पुलिस प्रशासन खरखौदा की मस्जिद में भी मुस्लिमों को एकत्रित न होने दे। अगर ऐसा होता है तो फिर संगठन की ओर से भी इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसीपी जीत सिंह बेनीवाल की अगुवाई में खरखौदा शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

एसीपी गोरखपुर राणा बोले- माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

गन्नौर पुलिस ने संवेदनशील चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों व धार्मिक भवनों के समीप सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। गन्नौर एसीपी गोरखपाल राणा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की झूठी खबर, धार्मिक भावनाएं भड़काने, धर्म जाति, वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली, भ्रामक जानकारी फैलाने वाली, जन भावनाओं को आहत करने वाली, लोक शांति भंग करने वाली पोस्ट, फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर न डाले।


वर्जन
जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुक्रवार को नमाज अदा की गई। प्रशासन के आग्रह पर लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। जिले में संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना स्तर पर शांति-समितियों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। -राहुल देव, एसीपी क्राइम

फोटो :19: गन्नौर में फ्लैग मार्च के दौरान नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद, एसीपी गोरखपाल व पुलिस बल।

फोटो :19: गन्नौर में फ्लैग मार्च के दौरान नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद, एसीपी गोरखपाल व पुलिस बल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed