{"_id":"69d02dae6dc8e08e8907dd8c","slug":"four-factories-in-kundli-caught-fire-one-still-raging-after-16-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151868-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुंडली में चार फैक्टरियों में लगी आग, एक में 16 घंटे बाद भी नहीं हुई शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुंडली में चार फैक्टरियों में लगी आग, एक में 16 घंटे बाद भी नहीं हुई शांत
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पंखे, जूसर मिक्सर बनाने वाली फैक्टरी में धधकी आग
तेज हवा के कारण कूलर बनाने वाली फैक्टरी व उसकी दो इकाइयां भी आईं चपेट में
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार तड़के लगी भीषण आग ने देखते ही देखते चार फैक्टरियों को चपेट में ले लिया। प्लास्टिक दाना और केमिकल के ड्रम फटने से आग भड़कती चली गई। आग पर काबू पाने के लिए तीन जिलों से दमकल की 22 से अधिक फायर ब्रिगेड गाड़ियां बुलानी पड़ीं लेकिन देर शाम तक आग शांत नहीं हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग की आशंका जताई जा रही है।
सेक्टर-56 स्थित प्लॉट नंबर 62 की एम्पीयर फेंस कंपनी में शुक्रवार तड़के आग लगी। इस कंपनी में पंखे और जूसर-मिक्सर बनाए जाते हैं। हादसे के समय फैक्टरी बंद थी और केवल एक चौकीदार मौजूद था। तड़के अचानक फैक्टरी से धुआं उठा और कुछ ही देर में आग ने पूरी यूनिट को चपेट में ले लिया।
तेज हवा के चलते आग ने कूलर बनाने वाली एल्पर इंडस्ट्रीज को भी चपेट में ले लिया। यहां बेसमेंट में रखे केमिकल और प्लास्टिक दाने ने आग को और भयंकर बना दिया। देखते ही देखते एल्पर इंडस्ट्रीज की दो अन्य इकाइयों भी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
फैक्टरियों के अंदर मौजूद ज्वलनशील पदार्थ प्लास्टिक, तार और अन्य उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल के कारण धुएं का गुबार दूर तक फैल गया। इससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सोनीपत, पानीपत व झज्जर से बुलानी पड़ी मदद
दमकल विभाग को सुबह 4:17 बजे आग की सूचना मिली। इस पर सोनीपत से 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग भयंकर होने के कारण गोहाना के साथ ही पानीपत, झज्जर व बहादुरगढ़ से दमकल की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। फायर कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन बेसमेंट में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग बार-बार भड़कती रही। 22 गाड़ियाें ने कड़ी मशक्कत से दोपहर दो बजे तक तीन कंपनी की आग पर तो काबू पा लिया लेकिन एक कंपनी में रात आठ बजे तक भी पूरी तरह काबू नहीं हो सकी।
आग से भारी नुकसान
आग की घटना से भारी नुकसान का अंदेशा है। आकलन के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी। पंखा फैक्टरी के मालिक नितिन ने बताया कि उनकी वर्षों की मेहनत एक ही झटके में खाक हो गई। कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग के कारणों की जांच कराई जाएगी।
आसपास की फैक्टरियां कराईं खाली
आग की घटना के बाद एहतियातन आसपास की फैक्टरियों को खाली करा लिया गया। कई फैक्टरी में तो बड़ी मशक्कत से सामान निकाला गया। एक कंपनी से ट्रांसफार्मर भी निकाल लिया गया। उद्योग संगठनों ने आपसी समन्वय से तेजी से सूचना साझा कर लोगों को सतर्क किया। वहीं, कुछ उद्योगपतियों ने दमकल विभाग की टीम के देरी से पहुंचने की बात कही है। फिलहाल कुंडली थाना पुलिस और एचएसआईआईडीसी के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।