फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four employees suspended for not running buses for Delhi

Sonipat News: दिल्ली के लिए बसें नहीं चलाने पर चार कर्मचारी निलंबित किए

Tue, 19 Aug 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Four employees suspended for not running buses for Delhi
खरखौदा । बस स्टैंड से दिल्ली के लिए सोमवार को बसों का संचालन नहीं करने पर रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार ने दो चालक और दो परिचालक को निलंबित कर दिया। साथ ही निरीक्षक रमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से खरखौदा बस स्टैंड का प्रभारी नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

खरखौदा बस स्टैंड से बसों का संचालन समय पर नहीं होने की वजह से यात्री लंबे समय से परेशान थे। यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही थी। सुबह के समय जो बस दिल्ली जाती है उसमें भीड़ अधिक रहती है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दिल्ली जाने वाली बसों को नहीं चलाया गया। इससे यात्रियों को और अधिक दिक्कत आई।
मामले का पता चलते ही रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार ने दो चालकों जसबीर व संजय और परिचालक मनजीत व सुरेंद्र को निलंबित कर दिया।
साथ ही खरखौदा बस स्टैंड से बसों के संचालन के लिए निरीक्षक रमेश कुमार को यहां का प्रभारी नियुक्त कर दिया। उनको स्टैंड पर बसों की परिचालन व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed