फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four drug smugglers arrested

Sonipat News: चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 27 May 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four drug smugglers arrested
सोनीपत/खरखौदा। जिला एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से टीम ने 4.4 किलोग्राम गांजा व 13.87 ग्राम हेरोईन बरामद की है।
विज्ञापन

खरखौदा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कार में गांजा लेकर खरखौदा की तरफ आ रहा है। पुलिस ने नाका लगाकर कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से रोहणा निवासी संदीप की ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड कृषि अधिकारी रविंद्र दहिया की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो उसके पास से 3.700 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी कार के कागजात भी नहीं पेश कर सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुरथल रोड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 304 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दिल्ली के कलंदर कॉलोनी फिलहाल सोनीपत के विकास नगर निवासी अफीस खान के रूप में दी। एएसआई यशबीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर बहालगढ़ रोड स्थित गांव जाट जोशी के पास वाहनों की जांच के दौरान एक कार से दो युवकों को 13.87 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपनी पहचान गांव जुआं फिलहाल सेक्टर-23 स्थित हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रदीप व पंचशील कॉलोनी निवासी विक्रम उर्फ विक्की के रूप में करवाई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के एसआई हरिप्रकाश ने बताया कि कार की तलाशी ली तो प्रदीप के पास से 8.17 ग्राम और विक्रम के पास से 5.70 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने युवकों के खिलाफ बहालगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed