{"_id":"64248570a9e868dbe20c1974","slug":"four-corona-infected-including-woman-number-of-active-cases-increased-to-five-sonipat-news-c-17-1-108214-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला सहित चार कोरोना संक्रमित, सक्रीय केसों की संख्या पांच हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला सहित चार कोरोना संक्रमित, सक्रीय केसों की संख्या पांच हुई
Thu, 30 Mar 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। बुधवार को महिला सहित चार लोगों को संक्रमित पाया गया है। काफी समय के बाद इतने लोगों के एक साथ संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एक दिन पहले इंदिरा कॉलोनी के रहे वाले बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित पाया गया था। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
गांव सफियाबाद की रहने वाली 27 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। उसने अपनी जांच दिल्ली में करवाई थी। वहीं गांव लिवासपुर निवासी 42 वर्षीय ग्रामीण, जुआं निवासी 58 वर्षीय ग्रामीण और बहालगढ़ निवासी 26 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। तीन ग्रामीणों की कोरोना जांच रिपोर्ट खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रयोगशाला से मिली है। एक दिन में चार लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।
इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 59921 हो गई है। जिला में 1299384 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 1002195 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है और 62054 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव ने बताया कि नवंबर से कोर्बेवैक्स खत्म है और 10 फरवरी से कोविशील्ड खत्म है। स्वास्थ्य विभाग के पास कोवाक्सिन की 3000 डोज बची हुई है। जिसकी वैधता 31 मार्च तक है। 31 मार्च के बाद यह वैक्सीन खराब हो जाएगी। ऐसे में विभाग की ओर से लोगों को कोवाक्सिन की दूसरी व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दिए थे अलर्ट के निर्देश
एक दिन पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस करके स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि अस्पताल में सभी अधिकारियों व स्टाफ कर्मियों को मास्क का इस्तेमाल करने व सैनिटाइजर का इस्तेमाल के निर्देश दिए थे। साथ ही ज्यादा संख्या में कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ाने के लिए कहा गया था।