फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four cases came in PPP to add vehicles and increase income

Sonipat News: पीपीपी में वाहन जोड़ने और आय बढ़ाने आए चार मामले

Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four cases came in PPP to add vehicles and increase income
खरखौदा। सोनीपत रोड स्थित उपमंडल कार्यालय में वीरवार को लगाए गए समाधान शिविर में एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तय समय में समाधान करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिवार पहचान पत्र में वाहन जोड़ने व आय को बढ़ाने के मामलों की चार शिकायतें आईं जबकि एक युवक निजी कंपनी की ओर से उसका वेतन न दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंचा। वहीं दो ग्रामीण भी शिविर में पहुंचे। एसडीएम ने बीडीपीओ को उनकी शिकायतों को हल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शहर के स्वर्गधाम में नगर पालिका की ओर से लगाए जा रहे शेड का काम रुका हुआ होने को लेकर स्वर्ग धाम सेवा समिति के सदस्य एसडीएम से मिले। उन्होंने कहा कि लंबे समय से काम रुका हुआ है। इससे परेशानी हो रही है। एसडीएम ने नगर पालिका सचिव को इस दिशा में कदम उठाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को तत्काल काम पूरा करन के लिए कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed