फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four accused including 24 stolen bikes and one scooter arrested

Sonipat News: चोरी की 24 बाइक व एक स्कूटी समेत चार आरोपी काबू

Sat, 20 Jul 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Four accused including 24 stolen bikes and one scooter arrested
सोनीपत के गोहाना में बाइक चोर गिरोह के चार आरोपियों के साथ क्राइम यूनिट टीम। स्रोत: पुलिस प्रव
गोहाना। क्राइम यूनिट गोहाना ने गांव मोई हुड्डा से चार युवकों को चोरी की 24 बाइक व एक स्कूटी समेत गिरफ्तार किया। आरोपी गांव मोई हुड्डा निवासी विकास, रोहतक के गांव आसन निवासी सुमित, झज्जर के गांव राेहद निवासी हेमंत व बहादुरगढ़ निवासी विशाल हैं। आरोपियों ने रोहतक, सोनीपत, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग जगह से बाइकों व स्कूटी को चोरी कर मोई हुड्डा में एक प्लॉट में खड़ा कर रखा था। इनमें कई की नंबर प्लेट तक बदल रखी थी।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक विनोद अपनी टीम के साथ गांव माहरा में मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मोई हुड्डा के एक प्लाॅट में चोरी के वाहनों को खड़ा कर रखा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो विकास, सुमित, विशाल व हेमंत पुलिस को देखकर चहारदीवारी फांद कर भागने लगे। पुलिस ने मौके पर आरोपियों को काबू कर लिया। वहीं प्लाॅट में 24 बाइक और एक स्कूटी खड़ी मिली। इन वाहनों के आगे और पीछे से नंबर प्लेट उतारी गई थी और कुछ पर लगी हुई थी। जब पुलिस ने चारों से पूछताछ की तो उन्होंने वाहनों को चोरी करके गांव मोई हुड्डा के प्लाॅट में छिपाने की जानकारी दी। जब पुलिस ने वाहनों के इंजन व चेसी नंबर से उनकी जांच की तो कुछ वाहनों की नंबर प्लेट बदली हुई मिली। पुलिस ने सदर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने चार युवकों को चोरी की बाइक व स्कूटी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी नशा करने की लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है। सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, क्राइम यूनिट गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed