फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   four accused arrested in kidnapping and murder of faridabad youth

फरीदाबाद के व्यक्ति का अपहरण कर हत्या के मामले में उठा पर्दा, चार गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
four accused arrested in kidnapping and murder of faridabad youth
सोनीपत। गोहाना में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के कार्यक्रम में शामिल होने अपने पड़ोसी के साथ आए फरीदाबाद के सेक्टर-16 के व्यक्ति का अपहरण कर हत्या के मामले से सीआईए-1 ने पर्दा उठाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भंडेरी निवासी अजय व राहुल तथा कथूरा निवासी दीपक व अंकित है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। आरोपियों को शेखपुरा रोड गन्नौर से काबू किया गया है। सेक्टर-16 निवासी चन्नूलाल उर्फ पप्पू किराए पर कार चलाते थे। वह 27 जून की शाम को अपने पड़ोसी अजय नागपाल के कहने पर गोहाना में दिग्विजय सिंह चौटाला के कार्यक्रम के लिए कार में कुछ व्यक्तियों को बैठा कर लाए थे। उसी रात को वह गोहाना में एक होटल में रुक गए थे। गोहाना पहुंचने पर पप्पू की अजय नागपाल से मुलाकात हुई थी। रात के समय उन्होंने शराब पी थी। 27 जून की रात को ही चन्नूलाल व अजय नागपाल कार में सवार होकर वापस फरीदाबाद के लिए चल पड़े थे। अजय नागपाल का कहना था कि जब वह गोहाना शहर में बाइपास के निकट पहुंचे थे तो चन्नूलाल कार रोक कर पेशाब करने लगा था। इसी दौरान निकट की खड़े दो युवक उसके पास पहुंचे थे और झगड़ा करने लगे थे। अजय बीच-बचाव के लिए गाड़ी से उतरा थे। इसके बाद दोनों युवकों के कहने पर चार और युवक मौके पर पहुंच गए थे। युवकों ने अजयपाल से मारपीट की थी और उससे मोबाइल व 250 रुपये छीन लिए थे। बाद में वह चन्नूलाल का अपहरण करके उसकी ही कार में डालकर फरार हो गए थे। 28 जून को दिग्विजय चौटाला का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अजय ने अपने साथियों को चन्नूलाल का अपहरण होने की जानकारी दी थी। बाद में चन्नूलाल का शव गोहाना में पानीपत हाईवे के बाइपास के किनारे झाडिय़ों में पड़ा मिला था। पुलिस ने अपहरण व लूट के साथ हत्या की धाराएं भी जोड़ दी थी। सीआईए-1 इंस्पेक्टर इंद्रजीत ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले का पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed