फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four accused arrested for forcibly transferring money into accounts

Sonipat News: जबरन खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के चार आरोपी काबू

Sun, 12 Jan 2025 06:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Jan 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for forcibly transferring money into accounts
सोनीपत। युवक को डराकर जबरन 29 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराने के मामले में बहालगढ़ थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव लिवासपुर निवासी संदीप व दीपक, उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ निवासी पंकज, बिहार के दरभंगा निवासी मोहम्मद सलमान है। उन्हें अदालत में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया है। गांव बड़ौली निवासी शेखर ने बताया था कि वह वीरवार रात कंपनी से घर जा रहे थे। उन्होंने बहालगढ़ बाजार से सामान खरीदा था। जब वह अपनी बाइक के पास आए 5-6 युवकों ने उन्हें घेर लिया था। उनके पास पिस्तौल थी। उन्होंने उनका मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल से एक खाते में 16 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये। बाद में धमकी देकर 13 हजार रुपये घर से खाते में मंगवाने का दबाव डाला था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed