फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Foundation Level-2 examination will be held today at three centers

Sonipat News: तीन केंद्रों पर आज होगी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा

Wed, 28 Feb 2024 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Foundation Level-2 examination will be held today at three centers
सोनीपत। बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल-2 की परीक्षा वीरवार को आयोजित की जाएगी। तीन परीक्षा केंद्र जिले में बनाए गए हैं। इनमें 1185 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी जिलों में परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा का समय दो घंटा रहेगा। हालांकि विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा है कि 29 फरवरी को होने वाली बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी। दो घंटे की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले यानी सुबह 11:30 बजे तक पहुंचना होगा। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या अन्य किसी पहचान पत्र की फोटो प्रति लाना होगा। विद्यार्थी एडमिट कार्ड स्कूल से सत्यापित करवाकर लाएं। देरी से आने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन




गलत उत्तर के लिए कटेगा एक अंक

दो घंटे के पेपर में विद्यार्थियों से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा। निरीक्षक सभी विद्यार्थियों की ओएमआर शीट में भरी गई प्रविष्टियों की जांच करेंगे। किसी विद्यार्थी की तरफ से रोल नंबर गलत तरीके से भरा मिलता है तो इसके लिए निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुनियाद लेवल-1 का 35.88 फीसदी था परिणाम

बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 3 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें 3383 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। हालांकि परीक्षा में 3002 विद्यार्थियों ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई थी। इनमें से 1185 विद्यार्थियों ने ही बाजी मारी थी। जिला का परीक्षा परिणाम महज 35.88 फीसदी ही रहा था। उत्तीर्ण विद्यार्थी अब लेवल-2 की परीक्षा देंगे।



परीक्षा केंद्र के नाम को लेकर असमंजस

बुनियाद लेवल-2 परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सोनीपत में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में एक केंद्र का नाम एडमिट कार्ड में गलत प्रिंट है। इससे विद्यार्थियों में असमंजस बना हुआ है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा लिखा है, जो गलत है। जबकि परीक्षा केंद्र का सही नाम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा है। शिक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी परेशान ना हो, वह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा स्कूल में ही पेपर देने पहुंचे।




किस केंद्र पर कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा



केंद्र परीक्षार्थी

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, सोनीपत 525

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा, सोनीपत 460

राजकीय उच्च विद्यालय, मसद मोहल्ला, सोनीपत 200

कुल 1185



परीक्षा को लेकर यह निर्देश किए जारी

-विद्यार्थी को परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

-परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका ओएमआर आधारित होगी।

-जिन विद्यार्थियों के नाम उपस्थिति सीट में नहीं है, लेकिन विद्यार्थी एडमिट कार्ड दिखाता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।

-किसी विद्यार्थी का एडमिट कार्ड सत्यापित नहीं है तो भी उसे परीक्षा में बैठने से ना रोका जाए।

वर्जन

बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा वीरवार को होगी। इसमें 1185 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें 651 छात्राएं व 534 छात्र शामिल हैं। परीक्षा को लेकर जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।-सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed