फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former sarpanch arrested after returning from America after being deported

Haryana: अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटा पूर्व सरपंच गिरफ्तार, रंगदारी केस में था वांछित, डंकी रूट से गया विदेश

Mon, 21 Jul 2025 06:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी खरखौदा
संवाद न्यूज एजेंसी खरखौदा Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 06:24 PM IST
सार

पूर्व सरपंच रामनिवास को अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया। रामनिवास पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Former sarpanch arrested after returning from America after being deported
रंगदारी मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव पिपली के पूर्व सरपंच रामनिवास को अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया। रामनिवास पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


रंगदारी का था मामला 

29 जून 2023 को गांव में शराब ठेका खोलने को लेकर अजय ने शिकायत दी थी कि पिपली के रामनिवास ने रंगदारी मांगी थी। जब ठेकेदारों ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें शराब ठेके के सेल्समैन हलालपुर के सुमित को गोली लगी थी। वहीं आरोपी रामनिवास भी गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज हुआ, लेकिन रामनिवास पुलिस गिरफ्त से बचते हुए डंकी रूट के जरिए अमेरिका भाग गया। 
विज्ञापन


अवैध रूप से रह रहा था अमरिका 

अमेरिका में वह अवैध रूप से रह रहा था। हाल ही में अमेरिका सरकार ने ऐसे कई लोगों को डिपोर्ट किया, जिनमें रामनिवास भी शामिल था। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वह सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर भाग निकला, लेकिन सोनीपत पुलिस की एंटी गैंगस्टर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रामनिवास को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि पूछताछ के दौरान उसके नेटवर्क और अन्य मामलों की जानकारी मिल सके। सोनीपत पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed