फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former paramilitary personnel demonstrated for restoration of old pension and other demands

Sonipat News: पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 24 Feb 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Former paramilitary personnel demonstrated for restoration of old pension and other demands
फोटो 01- सोनीपत के महलाना रोड स्थित नारायणी माता मंदिर के सामने पार्क में बैठक कर मांगों को लेक
सोनीपत। पुरानी पेंशन बहाली, वन रेंक वन पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों ने महलाना रोड स्थित नारायणी माता मंदिर के सामने पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बैठक कर अपनी मांगों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष कलीराम ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वन रैंक वन पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर सोनीपत सहित देश के पूर्व अर्धसैनिक, चौकीदार व उनके परिवार दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 अप्रैल को धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कलीराम ने कहा कि हरियाणा सैनिक कल्याण बोर्ड, अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से पूर्व अर्धसैनिक बल के परिवारों के साथ छलावा किया गया है, क्योंकि उपरोक्त जिलास्तरीय कल्याण बोर्डों में सेना के कर्नल कप्तान सूबेदार हवलदार कार्यरत हैं। पूर्व अर्धसैनिकों की भागीदारी कुछ ही है, ऐसे में उनका कल्याण कैसे संभव हो सकता है। अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि रेवाड़ी, रोहतक व बहादुरगढ़ में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी के खोलने की घोषणा हुई थी, लेकिन एक साल से ज्यादा हो गया है। आज तक डिस्पेंसरियां नहीं खोली गई हैं। पैरामिलिट्री परिवारों के लिए अर्धसैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना अभी तक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2001 को सीआरपीएफ जवानों ने संसद को आतंकी हमले से बचाया। बदले में इनाम के तौर पर अर्धसैनिकों की पुरानी पेंशन बंद कर दी गई। भगवान रामलला पर हुए आतंकी हमले के बचाव में सीआरपीएफ जवानों का अहम योगदान रहा। केंद्रीय गृह मंत्री को बंगाल चुनाव में सीआरपीएफ जवानों ने बचाया। अब सवाल उठता है कि हम अर्धसैनिक बलों के जवानों को कौन बचाएगा। बैठक में रामकिशन, ऋषिराज, जयभगवान रोहणा, महाबीर, सुरेश कुमार, रामगोपाल, महेंद्र, जगदीश राठी, महेंद्र सिंह, कर्मबीर, जयभगवान, रणबीर सिंह, राजपाल, चरण सिंह, बनारसी, बलजीत, महाबीर सिंह, राजकुमार, रामचंद्र, रघुवीर, सुरेश शर्मा, जयकुमार, करतार सिंह, कर्मबीर सरपंच ककरोई, करतार सिंह व कलीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed