फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Forgot mobile in hotel after drinking alcohol then withdrew Rs 6.50 lakh from account

Sonipat News: शराब पीकर होटल में भूला मोबाइल तो खाते से 6.50 लाख रुपये निकाले

Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Forgot mobile in hotel after drinking alcohol then withdrew Rs 6.50 lakh from account
गोहाना। गांव माहरा के ग्रामीण का मोबाइल एक होटल में छूट गया। चार दिन बाद मोबाइल फोन मिला तो बैंक खाते से रुपये निकालने के मैसेज आने शुरू हो गए और बैक खाते से 6.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। ग्रामीण ने इसकी शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव माहरा निवासी मामन ने बताया कि 23 जुलाई को वह शहर में एक होटल में बैठकर शराब पी रहा था। वह अपना मोबाइल होटल में ही भूल गया। होटल के मालिक ने मोबाइल गांव सरगथल निवासी रविंद्र को दिया था। बार-बार फोन करने के चार दिन के बाद उनका मोबाइल किसी जूस वाले ने लौटाया। मंगलवार को फोन में रुपये निकलने के मैसेज आए और उसके खाते से 6.50 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि रविंद्र और उसके अन्य साथियों ने रुपये निकाले हैं। पीड़ित के बैंक खाते में करीब 18 लाख 32 हजार रुपये थे। गमीनत रही कि पीड़ित ने समय रहते बैंक खाता बंद करा दिया, अन्यथा उनके सारे रुपये निकाल लिए जाते।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने ग्रामीण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लाल सिंह, प्रभारी, बरोदा थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed