{"_id":"65be7dd91e2d72488602ec98","slug":"for-youth-page-teaching-of-optional-subjects-will-be-conducted-at-buniyad-centers-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113246-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ पेज के लिए : बुनियाद केंद्रों पर करवाई जाएगी वैकल्पिक विषयों की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ पेज के लिए : बुनियाद केंद्रों पर करवाई जाएगी वैकल्पिक विषयों की पढ़ाई
Sat, 03 Feb 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26- सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।
सोनीपत। मिशन बुनियाद के तहत चलाए जा रहे केंद्रों पर अब विद्यार्थियों को वैकल्पिक विषयों की भी पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि वार्षिक परीक्षा से पहले संबंधित विषय का पाठ्यक्रम भी पूरा करवाना होगा। इसके लिए अनिवार्य रूप से कक्षाएं लगाने के लिए कहा गया है। इसके लिए आवश्यकतानुसार समय सारिणी में भी फेरबदल किया जा सकता है।
राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने और वार्षिक परिणाम में सुधार को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने अब बुनियाद केंद्रों पर वैकल्पिक विषयों की पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए हैं। जिससे वार्षिक परीक्षा से पूर्व विद्यार्थी न सिर्फ अपना पाठ्यक्रम पूरा सकें, अपितु उसकी बेहतर तरीके से दोहराई भी कर सकें। विभाग ने संबंधित प्राचार्यों को केंद्रों पर वैकल्पिक विषयों की कक्षाएं भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिससे समय रहते पाठ्यक्रम को पूरा करवाया जा सके और विद्यार्थियों की भी बेहतर तरीके से तैयारी हो सके। इसके लिए परियोजना समन्वयक, विकल्प फाउंडेशन को वैकल्पिक विषयों की कक्षाओं को समायोजित करने के लिए संबंधित स्कूल मुखिया के साथ समन्वय करना होगा।
बुनियाद केंद्र में लगती है चार विषयों की कक्षाएं
वर्तमान समय में बुनियाद केंद्रों में सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय की ही कक्षाएं लगाई जाती है। प्रति विषय एक-एक घंटे की कक्षाएं होती हैं। ऐसे में विद्यार्थी वैकल्पिक विषयों की तरफ ध्यान ही नहीं दे पाते। वैकल्पिक विषयों की अनदेखी का मामला संज्ञान में आते ही विभाग ने मूल विषयों सहित वैकल्पिक विषयों की कक्षाएं भी नियमित तरीके से लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जिले में यहां चलाए जा रहे हैं बुनियाद केंद्र
खंड स्कूल
सोनीपत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन
गन्नौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
गोहाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
राई राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील
वर्जन
जिले के चार खंडों में बुनियाद केंद्र चलाए जा रहे हैं। जिन पर विद्यार्थियों के लिए अब तक चार मुख्य विषयों की कक्षाएं लगाई जा रही थी। अब मुख्य विषयों के साथ वैकल्पिक विषयों की भी कक्षाएं लगाने के निर्देश मिले हैं। वार्षिक परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम पूरा करवाना होगा।
सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत