फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   For the attention of Meerut, pistol recovered from JoPistol recovered from Johar in the village of the murder accused and car recovered from Shamlihar in murder accused's village and car from Shamli.

Sonipat News: हत्यारोपी के गांव में जोहड़ से पिस्तौल व शामली से कार बरामद

Mon, 22 Jul 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
For the attention of Meerut, pistol recovered from JoPistol recovered from Johar in the village of the murder accused and car recovered from Shamlihar in murder accused's village and car from Shamli.
राई। केएमपी पर गांव जठेड़ी के पास दिल्ली के डेयरी संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल व कार को बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने डेयरी संचालक के भांजे व उसके दोस्त को पकड़ा था। भांजे ने 50 लाख रुपये के बीमा क्लेम की राशि हड़पने को हत्या करना स्वीकार किया था।
विज्ञापन


केएमपी पर 28 जून को सुरेश (42) निवासी स्वरूप नगर की हत्या की गई थी। मामले में मृतक सुरेश के भांजे गांव शाहपुर तगा निवासी मयंक व उसके दोस्त सागर को गिरफ्तार किया था। दोनों को 5 दिन के रिमांड पर लिया है। हत्यारोपी मयंक ने बताया था कि उसने मामा की हत्या के लिए मेरठ के कंकरखेड़ा से 50 हजार रुपये में पिस्तौल व कारतूस खरीदे थे। उसने दोस्त सागर को दो लाख रुपये में हत्या करने के लिए तैयार किया था। मामा की हत्या के बाद पिस्तौल को गांव के जोहड़ में फेंक दिया था। कार को उसने अपनी बहन शिल्पी की ससुराल में यूपी के शामली में खड़ा कर दिया था। कार को बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गांव शाहपुर के जोहड़ से पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी को पता लग गया था कि मामा ने 50 लाख का बीमा कराया है। जिसमें नॉमिनी उसकी मां राधा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed