फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   For 44 years, he has been quenching the thirst of thousands of passengers by providing them water at the railway station.

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर 44 साल से जल पिलाकर हजारों यात्रियों की बुझा रहे प्यास

Mon, 17 Nov 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
For 44 years, he has been quenching the thirst of thousands of passengers by providing them water at the railway station.
फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति
सोनीपत। नर सेवा, नारायण सेवा समिति 44 साल से सोनीपत स्टेशन पर हजारों लोगों की प्यास बुझाकर उन्हें तृप्त कर रही है। समिति में करीब 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की टीम जल सेवा के माध्यम से अध्यात्म की राह पर अग्रसर है। वरिष्ठ नागरिकों का मानना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, यही जीवन का उद्देश्य भी होना चाहिए।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों में आवागमन करने वाले हजारों यात्रियाें को सोनीपत स्टेशन पर निशुल्क पानी मुहैया करवाया जा रहा है। समिति के प्रधान जोगेंद्र बूरा, सत्यपाल तनेजा, अधिवक्ता राजीव सरदाना, सीए चंदन वोहरा ने बताया कि वर्ष 1981 में तीन लोगों की टीम ने सोनीपत स्टेशन पर एक ड्रम से जल सेवा की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

आज प्लेटफार्म एक व दो पर दो बूथ स्थापित कर 30 लोगों की टीम यात्रियों को निशुल्क पानी पिलाने का जिम्मा उठाए हुए हैं। गर्मी के मौसम में यात्रियों को ठंडा व सर्दी के मौसम में गर्म पानी मुहैया करवाया जा रहा है। साथ ही लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को निशुल्क पानी की बोतल प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलसेवा करने वाले इन वरिष्ठ नागरिकों की टीम में सरकारी विभागों के उच्च पदों पर आसीन अधिकारी भी शामिल हैं। सभी का मकसद यात्रियों को सेवा मार्ग दिखाना है। इस कार्य को जारी रखने के लिए यूएसए से डॉ. नरेश कपूर का भी योगदान है।30 साल तक पिलाया पानी
रोशनलाल गर्ग, दिल्ली से सेवानिवृत्त सतीश अरोड़ा, डॉ. सुभाष चुघ, बैंक प्रबंधक गुलशन, सुरेंद्र जैन, सुरेश अग्रवाल ने बताया कि 30 साल तक ट्रेनों में डब्बों से यात्रियों को पानी पिलाया गया। आज आपसी सहयोग से 4 आरो, 4 वाटर कूलर की व्यवस्था कर नर सेवा की जा रही है।


जलसेवा की प्रेरणा पुरानी दिल्ली स्टेशन की घटना से मिली। जून 1981 में पुरानी दिल्ली स्टेशन पर सवारी गाड़ी एक घंटा लेट थी। उस पर कुछ महिलाएं व बच्चे पानी के लिए परेशान थे, लेकिन रेलवे स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था नहीं थी। तभी बाहर से दो बाल्टी पानी लाकर यात्रियों के लिए जल सेवा शुरू करने का जज्बा मिला।

- सत्यपाल तनेजा, सेवानिवृत्त प्राचार्य
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नियमित जल सेवा के साथ प्रतिदिन 2 घंटे निशुल्क चाय वितरण भी किया जा रहा है। साथियों के सहयोग से जनसेवा करने का मौका मिला है। 2023 में सर्दी में कुछ यात्री ठिठुर रहे थे तभी सहयोगियों से बातचीत कर चाय सेवा की योजना बनाई थी। दूसरों की खुशी में ही अपनी खुशी है।

- कृष्ण कुमार जग्गा, सेवानिवृत्त शिक्षक

नर सेवा, नारायण सेवा समिति का उद्देश्य केवल जन सेवा है, इसलिए सभी सदस्य आपस में खर्च जुटाकर यात्रियों के लिए निस्वार्थ पानी की सेवा कर रहे हैं। एक समय था जब तीन लोग इस सेवा से जुड़े थे, आज 30 लोगों की टीम सेवा पथ पर अग्रसर है।
- राजपाल, व्यापारी
जीवन में लोभ, लालच सब व्यर्थ है। बड़ाें ने सीख दी है कि जरूरतमंद की सेवा से ही जीवन का उद्धार हो सकता है। इसी उद्देश्य से समिति के सदस्य स्टेशन पर सुबह 6 से रात 8 बजे तक बारी-बारी से अपनी सेवाएं देकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। जब तक भगवान की मर्जी होगी, उनकी सेवा जारी रहेगी।

- सुरेंद्र कुमार, प्रॉपर्टी डीलर

मनुष्य के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन उसे अपने कर्तव्य से कभी नहीं भटकना चाहिए। काम कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। आपसी सहयोग ही सफलता की पूंजी है। सौभाग्य है कि आज बड़ों की प्रेरणा से जनसेवा करने का मौका मिल रहा है।

- राजेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त अधिकारी, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों को पानी पिलाते नर सेवा, नारायण सेवा समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed