{"_id":"608712ef8ebc3ed98a424fc8","slug":"food-supply-in-hospital-patient-discontinue-food-supply-sonipat-news-rtk606141672","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में भूख से तड़पते कोरोना व अन्य बीमारियों के मरीज, अफसर शिकायत के बाद भी अनदेखी करते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में भूख से तड़पते कोरोना व अन्य बीमारियों के मरीज, अफसर शिकायत के बाद भी अनदेखी करते रहे
विज्ञापन
सोनीपत। अस्पतालों में पहले ही बेहतर व्यवस्थाएं नहीं होने से मरीज परेशानी झेल रहे हैं तो वहां स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कोरोना समेत अन्य बीमारियों के मरीज अब भूख तक से तड़पने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मी गोविंद रसोई में बनने वाले खाने को मरीजों के पास तक नहीं पहुंचा रहे हैं और नागरिक अस्पताल में सोमवार को नाश्ता दो घंटे, दोपहर का खाना तीन घंटे देरी से बांटा गया तो शाम का खाना 9.30 बजे तक भी नहीं बांटा। सीएमओ से शिकायत करने पर पहले वह टरकाते रहे और उसके बाद लोगों का फोन ही उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद पीएमओ के पास शिकायत की गई। इस तरह सामाजिक संस्थाओं से मिलने वाला खाना भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बंटवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से नागरिक अस्पताल में गोविंद रसोई चलाई जाती है। जिसमें प्रतिदिन 150-200 मरीजों के लिए खाना बनता है। गोविंद रसोई की ओर से मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए मुफ्त में खाना दिया जाता है। उस खाने को बंटवाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की होती है। इस समय नागरिक अस्पताल में कोरोना व अन्य बीमारियों के मरीज भर्ती हैं तो इसलिए खाना बंटवाने के लिए समय का विशेष ध्यान रखना होता है। लेकिन नागरिक अस्पताल में सोमवार को सुबह का नाश्ता सुबह 7.30 बजे की जगह 9.30 बांटा गया। वह भी उस समय बांटा गया, जब गोविंद रसोई की ओर से कर्मियों की मान मनौव्वल की गई। उसके बाद दोपहर का खाना डेढ़ बजे की जगह साढ़े चार बजे बांटा गया। जबकि शाम का खाना 9.30 बजे तक भी नहीं बांटा गया। जिससे मरीज भूख के कारण तड़पते रहे। इसका पता चलने पर सेफ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन वाईके त्यागी वहां पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों से खाना बांटने के लिए कहा तो किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। उसके बाद सीएमओ डॉ. जेएस पूनिया को इस बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कर्मियों से खाना बंटवाते है। लेकिन उसके काफी देर बाद तक भी कोई कर्मी वहां नहीं पहुंचा तो दोबारा से सीएमओ का फोन मिलाया गया, लेकिन सीएमओ ने फोन तक नहीं उठाया।
वर्जन
मुझे यह जानकारी नहीं थी कि खाना स्वास्थ्यकर्मी बांटते हैं। अब इस बारे में पता चला है और इस तरह की समस्या आगे कभी नहीं आने दी जाएगी।
डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ नागरिक अस्पताल