फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog took the life of a taxi driver

Sonipat News: कोहरे ने लील ली टैक्सी चालक की जान

Sat, 28 Dec 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fog took the life of a taxi driver
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में टैक्सी चालक समेत दो की मौत हो गई। टैक्सी चालक की जान कोहरे के कारण गई। दूसरे शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

यूपी के जिला हापुड़ के कसेरठ बाजार बूरा वाली गली निवासी प्रवीन शर्मा ने बताया कि उनके भाई नितिन शर्मा (36) टैक्सी चालक थे। वह वीरवार को सुबह केजीपी रोड पर यूपी की तरफ से कुंडली जा रहे थे। सुबह करीब 8.30 बजे कोहरा होने के चलते उनकी गाड़ी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गाड़ी में हुए नुकसान को देखने के लिए उनके भाई कार से उतरे तो बागपत की तरफ से आए वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव पबसरा निवासी मनोज ने बताया कि वह कुंडली क्षेत्र में नौकरी करते हैं। 2 नवंबर को किसी वाहन ने पानीपत-दिल्ली रोड पर एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया था। उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। उसकी पहचान नहीं हो सकी। अब उसने दम तोड़ दिया। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed