फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog slowed down the speed of trains, Unchahar was delayed by 13 hours and Kalka Shatabdi by 8 hours

Sonipat News: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाए ब्रेक, ऊंचाहार 13 घंटे तो कालका शताब्दी 8 घंटे लेट

Mon, 06 Jan 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of trains, Unchahar was delayed by 13 hours and Kalka Shatabdi by 8 hours
फोटो 14- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। कोहरे के प्रभाव से लगातार तीसरे दिन रविवार को भी ट्रेनों का परिचालन धीमा रहा। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से 13 घंटे तक की देरी से चली। वहीं रेलवे यातायात ब्लॉक के चलते अप-डाउन की शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस व पठानकोट एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहा।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम ही कोहरा का प्रभाव गहराने लगा था। रात को दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई थी। शीतलहर चलने से दृश्यता तो बढ़ गई, लेकिन ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। कोहरे का प्रभाव रविवार सुबह तक बरकरार रहा। इससे दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 13:12 घंटे की देरी से चली। वहीं अप-डाउन लाइन की चार ट्रेनों के रद्द रहने व अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों के देरी से चलने के कारण सोनीपत से दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित गाड़ियां
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देरी
12497 शान ए पंजाब रद्द

12011 कालका शताब्दी 7:50 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 7:18 घंटे
11057 दादर एक्सप्रेस 5:21 घंटे
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 8:04 घंटे
12925 पश्चिम एक्सप्रेस 3:58 घंटे
14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:06 घंटे
04449 सवारी गाड़ी 1:47 घंटे
64465 सवारी गाड़ी 1:57 घंटे
अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित गाड़ियां
11078 झेलम एक्सप्रेस 2:16 घंटे
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 4:42 घंटे
14034 जम्मू मेल 3:32 घंटे
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 2:09 घंटे
12498 शान ए पंजाब रद्द
12312 नेताजी एक्सप्रेस 1:00 घंटे
18102 टाटानगर एक्सप्रेस 1:32 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 2:22 घंटे
64464 सवारी गाड़ी 1:18 घंटे
64462 सवारी गाड़ी 1:34 घंटे
64452 सवारी गाड़ी 1:33 घंटे
64536 सवारी गाड़ी 1:16 घंटे
64454 सवारी गाड़ी 2:17 घंटे
--
कोहरे में दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। इस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। ट्रेनाें की समय सारिणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed