फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog becomes a problem...speed has stopped, vehicles are crawling

Sonipat News: कोहरा बना मुसीबत...थम गई रफ्तार, रेंगकर चल रहे वाहन

Tue, 26 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fog becomes a problem...speed has stopped, vehicles are crawling
फोटो 43- सोनीपत के गांव रोहट में कोहरे के बीच स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार करते बच्चे। संवाद
सोनीपत। मौसम में आए परिवर्तन के बाद मंगलवार को जिला घने कोहरे की चादर से ढका रहा। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगे रहे। कोहरे के चलते सुबह दृश्यता करीब 10 मीटर तक रही। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने से हाईवे समेत विभिन्न मार्गोँ पर वाहन रेंगते हुए एक दूसरे के पीछे चले।
विज्ञापन

सर्दी के इस मौसम में मंगलवार सुबह से ही शहर व गांव कोहरे की चादर से लिपटे रहे। कोहरे का असर सुबह करीब 10:30 बजे तक छाया रहा। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में 11 बजे के बाद भी को कोहरे का असर बना हुआ था। दिन में धूप खिलने के बाद ही लोगों को ठंड से राहत मिली। कोहरे छंटने के बाद ही हाईवे पर वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। धूप निकलने पर ही बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की चहल-पहल दिखाई देने लगी। कोहरे के कारण सुबह स्कूलों में जा रहे बच्चों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट, बढ़ी ठंड
कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान घटने और ठंड बढ़ने से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे खिले
ठंड बढ़ने से गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। उधर कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सर्दी पड़नी शुरू हुई है जो आगे और बढ़ेगी। सर्दी बढ़ने से गेहूं व सरसों की फसल को फायदा होगा। ठंड बढ़ने पर ही गेहूं समेत रबी की फसल को ग्रोथ मिलेगी।

वर्जन
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी नमी बढ़ गई है। जिसके कारण कोहरा छा रहा है। दो दिन घना कोहरा छाने के संभावना है। ठंड से रबी सीजन की फसलों को फायदा पहुंचेगा। जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है।- डॉ.प्रेमदीप सिंह, मौसम विज्ञानी, केवीके, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed