फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog becomes a problem in Haryana, Western disturbance will be active today

हरियाणा में कोहरा बना मुसीबत: आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बूंदाबांदी के आसार; न्यूनतम तापमान में गिरावट

Wed, 15 Jan 2025 08:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Jan 2025 08:48 AM IST
सार

हरियाणा कोहरे के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। न्यूनतम तापमान में कमी आई है।

विज्ञापन
Fog becomes a problem in Haryana, Western disturbance will be active today
कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

हवा की गति कम होने से घना कोहरा छाया है। मंगलवार रात से ही हल्का कोहरा छा गया था, जो बुधवार सुबह गहरा गया। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। कोहरे के कारण दृश्यता 5 मीटर तक सिमट गई। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे समेत केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए।

विज्ञापन




बुधवार सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने व हवा की गति धीमी पडऩे से वातावरण में कोहरा छा गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। न्यूनतम तापमान में कमी आई है।  न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा, एक दिन पहले यह 7.2 डिग्री था।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ अनुमान के अनुसार बुधवार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इससे ठंड में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद में दूसरे दिन फिर छाया कोहरा

मौसम परिवर्तन के बाद लोगो को जहां राहत मिली थी। वहीं बुधवार को दूसरे दिन भी धुंध छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया  है। इससे जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे ठंड बढ़ चुकी है। धुंध छाई रहने से दृश्यता मात्र 10 मीटर तक दर्ज की गई है।



जिससे वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। इससे वाहन चालकों को सफल के दौरान काफी समस्या सामने आई। इससे लंबी दूरी की बसें और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी पर अपने गणतंव्य पर पहुंची। मौसम में आए परिवर्तन को लेकर मौसम विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि जिले में 15 जनवरी तक धुंध छाए रहने की संभावना है। इससे जिले के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

भिवानी में छाया कोहरा, दृश्यता 5 मीटर से भी कम

भिवानी में बुधवार सुबह कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता 5 मीटर रहने की वजह से वाहनों की गति भी धीमी है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 15.9 और न्यूनतम तापमान 7.8 दर्ज किया गया है। कोहरे की वजह से सुबह के समय चलने वाली ट्रेन प्रभावित होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed