फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog and pollution hit along with cold: Five vehicles collided in Gohana, one died; a canter hit a car

ठंड के साथ कोहरे व प्रदूषण की मार: गोहाना में पांच वाहन टकराए, एक की मौत; कार को कैंटर ने मारी टक्कर

Wed, 18 Dec 2024 04:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Dec 2024 04:26 PM IST
सार

गोहाना क्षेत्र में कोहरे के चलते अलग-अलग पांच वाहन टकरा गए। गांव जौली-लाठ के पास तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। शव की पहचान गांव छतेहरा निवासी सुनील के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Fog and pollution hit along with cold: Five vehicles collided in Gohana, one died; a canter hit a car
कार - फोटो : संवाद

विस्तार

ठंड के साथ कोहरे व प्रदूषण ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया। जिससे लोगों की मुसीबत बढऩे लगी है। कोहरे से गोहाना क्षेत्र में पांच वाहन टकराने से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। वहीं सरकारी अधिवक्ता की कार को कैंटर ने टक्कर मार दी। कार सवार उनके साथी चोटिल हो गए। कोहरे के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक बना हुआ है।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोगों को बुधवार सुबह कोहरे का भी सामना करना पड़ा। हवा का प्रवाह थमने से जहां प्रदूषण का स्तर का बेहद खराब स्थिति में दर्ज किया जा रहा है, वहीं सुबह कोहरा भी छा गया। सुबह के समय वायु गुणवत्ता गुणवत्ता सूचकांक 306 दर्ज किया गया। ठंड से भी निजात नहीं मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढऩे से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा। ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे ने दोपहर तक परेशान किया। धूप निकलने पर ही राहत मिल की। ठंड बढऩे से गेहूं उत्पादक किसानों को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन


कोहरे में गोहाना क्षेत्र में टकराए वाहन
गोहाना क्षेत्र में कोहरे के चलते अलग-अलग पांच वाहन टकरा गए। गांव जौली-लाठ के पास तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। शव की पहचान गांव छतेहरा निवासी सुनील के रूप में हुई है। वहीं उससे कुछ आगे दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के सरकारी अधिवक्ता गांव बिचपडी निवासी संदीप की कार को कैंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कैंटर चालक जींद के गांव रामनगर निवासी कुलदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में एक अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर आगे एक कार खंभे से टकरा गई। कार चालक को रास्ते का पता नहीं होने के चलते कार खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed