फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Floor mill operator was murdered in a dispute over firing firecrackers from bullet bike

बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने के विवाद में की थी फ्लोर मिल संचालक की हत्या

Sun, 21 Aug 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Floor mill operator was murdered in a dispute over firing firecrackers from bullet bike
सोनीपत। गांव औरंगाबाद में फ्लोर मिल संचालक की हत्या 5 नवंबर 2021 को दीपावली के एक दिन बाद बुलेट बाइक पटाखे छोड़ने के विवाद में की गई थी। फ्लोर मिल संचालक दीपक ने आरोपी पक्ष को पटाखे छोड़ने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने थे। इस मामले में झगड़े के बाद पंचायत हुई थी। जिसमें माफी मंगवाने के बाद से उज्ज्वल ने दीपक से रंजिश रखनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी विपिन कादियान ने बताया कि 8 अगस्त को औरंगाबाद में कार सवार फ्लोर मिल संचालक दीपक की नौ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उनके पास से तीन पिस्तौल, 15 कारतूस कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि इन हथियारों का प्रयोग हत्या में किया गया था। मुख्य आरोपी उज्ज्वल कुमार ने पुलिस को बताया कि दीपावली के एक दिन बाद वह अपनी बुलेट बाइक से गांव में पटाखे छोड़ रहा था। इसको लेकर फ्लोर मिल संचालक दीपक से विवाद हो गया था। दीपक ने उससे मारपीट कर दी थी। जिसके चलते उन्होंने फ्लोर मिल पर पहुंचकर दीपक से मारपीट कर दी थी। इसको लेकर गांव में दीपक के परिवार के लोगों ने उनको माफी मांगने को विवश कर दिया था। इससे उनकी गांव में बड़ी बेइज्जती हुई थी। उज्ज्वल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तभी दीपक की हत्या करने की ठान ली थी। एक माह पहले दीपक को मारने के लिए अपने साथियों से संपर्क किया था। इसके लिए उत्तर प्रदेश के बागपत से हथियार मंगाए गए थे। वहीं दो दिन पहले से दीपक के आवागमन पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

इंसेट
छठे आरोपी को भी किया गिरफ्तार
पुलिस ने उज्ज्वल व उसके साथियों रोहतक के गांव बलियाना के राहुल उर्फ बाबा व हितेश उर्फ सोनू तथा दिल्ली के गांव ताजपुर कलां के रोहित को काबू किया था। उज्ज्वल ने बताया था कि उसे दो पिस्तौल बागपत के लोकेश ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने लोकेश को भी गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने हथियारों के दूसरे सप्लायर कमल को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पता लगाया जा सके कि वह पिस्तौल कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed