फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   five year old fallen in drain, died

खेलते हुए ड्रेन में गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत

Sun, 20 Nov 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
five year old fallen in drain, died
सोनीपत। शिव कॉलोनी के पास खेलते हुए ड्रेन में गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के जिला दरभंगा के गांव रोहामराजी निवासी नंदूलाल मुखिया अपने बेटे पवन (5) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डेढ़ महीने पहले शिव कॉलोनी में रहने आए थे। नंदूलाल और उनकी पत्नी पार्वती भवन निर्माण मजदूर के तौर पर कार्य करते है। रविवार को दोनों खरखौदा में एक साइट पर लेंटर लगवाने गए थे। पीछे से उनका बेटा पवन अपनी सात साल की बहन प्रियंका के साथ खेलने के लिए बाहर निकल गया। इसी दौरान वह ड्रेन के पास से गुजर रहे कच्चे रास्ते पर चला गया। वहां खुदाई कर डाली गई मिट्टी से गुजरते वक्त पैर फिसलने ने पवन करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया। वह पानी डूबने लगा तो उसकी बहन प्रियंका चिल्लाने लगी। जिस पर आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। जब तक उसकी सांस चल रही थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-27 थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार का कहना है कि बच्चे की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। मामले में जांच की जा रही है। शिव कॉलोनी के पास ड्रेन का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की जाएगी। अगर किसी की लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अशोक रावत, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed