फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five new AC buses joined the roadways fleet

Sonipat News: रोडवेज बेड़े में शामिल हुईं पांच नई एसी बसें

Thu, 26 Jun 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five new AC buses joined the roadways fleet
फोटो 10: सोनीपत बस अड्डे पर कर्मशाला परिसर में पहुंची नई एसी रोडवेज बस। संवाद
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज की ओर से बसों का बेड़ा बढ़ाया जा रहा है। सोनीपत डिपो में पांच नई वातानुकूलित बसें पहुंची हैं। इससे पहले ऐसी नौ बसों का संचालन सोनीपत और गोहाना से लंबे रूटों पर किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय से पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो प्रबंधन यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखकर बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। पहले से संचालित लंबे रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है। जिन लंबे रूटों पर रोडवेज बसें चलाई जाएंगी या बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी उस राज्य के परिवहन विभाग से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद लंबे रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

अप्रैल और मई में नौ साधारण बसें शामिल हुईं
दरअसल, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए सोनीपत डिपो में रोडवेज बसों का बेड़ा बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले 25 अप्रैल को सोनीपत रोडवेज बेड़े में पांच नई साधारण बसें शामिल हुई थीं। पासिंग प्रकिया पूरी होने के बाद इनमें से तीन बसों को कटरा व दो को सुजानपुर रूट पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 मई को चार नई साधारण बसें सोनीपत आई थीं। इनको शिमला और सुजानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। अब रोडवेज बेड़े में पांच नई एसी बसें आई हैं। इनका संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।


आधुनिक सुविधाओं से लैस है नई एसी बसें
सोनीपत बस डिपो में वर्तमान में नौ वातानुकूलित बसें है, लेकिन नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। पुरानी एसी बसों में सीटों की संख्या अधिक है। नई एसी बसों में सीटों की संख्या 47 है। दोनों तरफ दो-दो सीटें लगाई गई है, जबकि पुरानी एसी बसों में एक साइड 2-2 सीट व दूसरी साइट 3-3 सीटें है। नई एसी बसों में प्रत्येक सीट के बीच में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है। यही नहीं पानी की बोतल और सामान रखने के लिए भी जाल सीट पर लगाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक सीट पर आपातकालीन निकासी की व्यवस्था की गई है।

सोनीपत बस डिपो में पांच नई वातानुकूलित बसें पहुंची है। जल्द ही आरटीए कार्यालय से पासिंग प्रक्रिया पूरी करवाकर इनको लंबे रूट पर चलाया जाएगा। इन बसों के चलने से यात्रियों की संख्या में और भी इजाफा होने की उम्मीद है। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed