{"_id":"6194006edbc37027831b9f54","slug":"five-farmers-fined-for-burning-residue-sonipat-news-rtk630048830","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवशेष जलाने पर पांच किसानों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांव ठसका में आग लगाने से जले फसलों के अवशेष। संवाद
- फोटो : Sonipat
Link Copied
एनसीआर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के जागरूक करने के बावजूद किसान खेतों में फसलों के अवशेष जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कृषि विभाग की टीम ने उपमंडल के पांच गांवों में फसलों के अवशेष जलाने पर किसानों को 2500 रुपये (प्रति किसान) जुर्माना लगाते हुए चालान किए। विभाग की टीमों ने किसानों को अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान व उसका प्रबंधन करने के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने किसानों को अवशेषों में डी-कंपोजर कैप्सूल डालकर खाद बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
टीम को सोमवार रात को हरसैक के माध्यम से गांव ठसका में फसलों के अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर खंड कृषि अधिकारी डॉ. राकेश श्योराण के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर पहले किसानों को साथ लेकर आग पर काबू पाया। इसके बाद किसान पर जुर्माना लगा चालान किया। डॉ. राकेश श्योराण ने किसानों को समझाया कि अवशेष जलाने से आर्थिक नुकसान के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होता है। उन्होंने किसानों को चेतावनी दी कि वह यह समझकर खेतों में पराली न जलाएं कि उन्हें कोई नहीं देख रहा है। हरसैक से 24 घंटे खेतों में निगरानी की जा रही है। इस पर टीम ने गांव ठसका में दो, जागसी में एक और बिचपड़ी में दो किसानों का चालान किया। चालान करने वाली टीम में आत्मा परियोजना के सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा, मुकेश, नरेंद्र भारद्वाज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।