फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five and a half year old child dies after drowning in water tank in Gohana

गोहाना: जलघर के टैंक में डूबने से साढ़े पांच वर्षीय बच्चे की मौत, मां के साथ टैंक पर गया था बच्चा

Tue, 21 Jun 2022 08:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 08:21 PM IST
सार

सोमवार देर शाम हादसा हुआ। बच्चा महिला विश्वविद्यालय में काम कर रहे राजमिस्त्री का था वमां के साथ टैंक पर गया था। महिला पानी भरकर लौटी तो खेलते हुए टैंक में गिर गया।

विज्ञापन
Five and a half year old child dies after drowning in water tank in Gohana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे में खानपुर के भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में राजमिस्त्री के साढ़े पांच साल के बच्चे की जलघर के टैंक में डूबने से मौत हो गई। राजमिस्त्री की पत्नी बच्चे को लेकर टैंक से पानी भरने गई थी। महिला मटके में पानी भरकर चली तो बच्चा खेलते हुए टैंक में गिर गया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद उसे शव सौंप दिया।

विज्ञापन


उत्तरप्रदेश में झांसी निवासी रवि गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में ठेकेदार के पास राजमिस्त्री का काम करता है। वह परिवार के साथ काम करने यहां आया हुआ है। सोमवार शाम करीब सात बजे रवि की पत्नी अपने साढ़े पांच साल के बेटे आयुष को लेकर जलघर के टैंक से पानी लेने गई थी। टैंक का ढक्कन खुला हुआ था।
विज्ञापन


रवि की पत्नी टैंक से पानी लेकर वापस चली गई और आयुष वहीं खेलने लगा। आयुष खेलते हुए टैंक के पास पहुंचा और खुले ढक्कन से उसके अंदर गिर गया। टैंक में करीब 15 फुट गहराई तक पानी भरा हुआ था। रवि की पत्नी आवाज सुनकर टैंक के पास पहुंची तो आयुष नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पति रवि को बताया। घटना का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन केंद्र की टीम को बुलाया। केंद्र की टीम ने टैंक से पानी खाली किया। टैंक में करीब पांच-छह फुट पानी बचा तो आयुष उसके अंदर डूबा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed