फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five accused of assault and theft arrestedFive accused of assault and theft arrested

Sonipat News: हमला व चोरी करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five accused of assault and theft arrestedFive accused of assault and theft arrested
गन्नौर। पुलिस ने दुकानदार पर हमला कर रुपये व डीवीआर चोरी करने के मामले में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी झज्जर जिला के गांव नयागांव निवासी आशीष उर्फ सांडा, सोनीपत निवासी आशीष उर्फ बिल्लू, जटवाड़ा निवासी विक्रम, वाल्मीकि मोहल्ला निवासी कर्ण व हिसार के गांव सिसाय निवासी विश्वास है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि 27 नवंबर 2024 को रेलवे रोड स्थित दुकान के मालिक शौकीन और उनके कर्मचारियों पर 10-12 युवकों ने डंडों से हमला कर 1.20 लाख रुपये और डीवीआर चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने 28 नवंबर को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपी रोहित उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया था। अब पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किय, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed