फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five accused arrested in case of murder of woman in plot dispute

Sonipat News: प्लॉट के विवाद में महिला की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in case of murder of woman in plot dispute
खरखौदा। थाना खरखौदा क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों और तेज धारदार हथियारों से हमला कर एक महिला की हत्या करने और हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण, राजकुमार, विकास व दो महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपी गांव थाना कलां के रहने वाले हैं। वारदात का कारण प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोपियों ने मृतका के परिवार पर लाठी-डंडों और तेज धारदार हथियारों से हमला किया था जिसमें महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और जल्द ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed