फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First took out a procession in the city, then filed nominations.

Sonipat News: पहले शहर में निकाला जुलूस, फिर किया नामांकन

Wed, 11 Sep 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
First took out a procession in the city, then filed nominations.
फोटो 30- सोनीपत के खरखौदा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन खरखौदा नामांकन करते हुए, साथ हैं
खरखौदा। भाजपा प्रत्याशी पवन खरखौदा ने मंगलवार को समर्थकों के साथ शहर में जुलूस निकालने के बाद नामांकन किया। नामांकन दाखिल करवाने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा और खरखौदा संयोजक बबीता दहिया साथ रहीं। इससे पहले
विज्ञापन

पवन खरखौदा ने कहा कि आज जो भीड़ यहां आई है, उसका फल 8 अक्तूबर को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपना वही होता है, जो समय पर साथ खड़ा मिलता है। पवन ने कहा कि भाजपा की तरफ से प्रदेश में किए गए कार्यों के चलते खरखौदा भी जनता कमल खिलाने का काम करेगी।
विज्ञापन

चल संपत्ति बढ़ी तो अचल संपत्ति नहीं रही
पवन खरखौदा वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दिए शपथ पत्र में चल संपत्ति 2.36 लाख रुपये और वह 10 लाख रुपये की अचल संपत्ति के मालिक थे। पांच वर्षों में अब उनकी चल संपत्ति 2.50 लाख रुपये हो गई है, जबकि अचल संपत्ति में उनके पास अब कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में नहीं कोई विरोध
खरखौदा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गन्नौर से देवेंद्र कादियान के सौ करोड़ रुपये में गन्नौर की टिकट देने के आरोपों पर कहा कि इस मामले को पार्टी की तरफ से गठित बोर्ड देखेगा। पार्टी में कोई विरोध नहीं है। बड़े से छोटे तक हर कार्यकर्ता एकजुट है। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed