फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First installment of Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin released

Sonipat News: पीएम आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त जारी

Fri, 21 Mar 2025 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
First installment of Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin released
फोटो 22- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभा - फोटो : mathura
सोनीपत। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 36 हजार पात्र लाभार्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि वह हर जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध करवाएं। लघु सचिवालय में कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बटन दबाकर जिले के 1707 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। उपायुक्त ने बताया कि पहली किस्त के तहत प्रत्येक लाभार्थी को घर बनाने की शुरुआत करने के लिए 45 हजार रुपये मिलेंगे। 1707 लाभार्थियों के लिए कुल 7 करोड़, 68 लाख, 15 हजार की राशि जारी की गई है। योजना के तहत जिले के 5308 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 3083 आवेदनों को स्वीकृति मिली। 1606 आवेदनों को अपात्र किया गया था। वहीं 733 पात्र लाभार्थियों को पहले पैसा जारी कर दिया गया था। वीरवार को शेष 1707 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई। अब तक 3083 लाभार्थियों में से 2440 लाभार्थियों को पैसा जारी किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख 38 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे व जर्जर मकानों का नया सर्वे एक मार्च से शुरू कर दिया है। इसके अलावा ऐसे परिवार जिनका वर्ष 2018 में हुए सर्वे के दौरान पंजीकरण नहीं हुआ था, वह भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। सर्वे के लिए ग्राम सचिवों को सर्वेयर के तौर पर नियुक्त किया है। जरूरतमंद परिवार फोन या सीएससी से अपने घर का सर्वे कर आवास प्लस 2.0 एप 2024 पर अपलोड कर सकता है। कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ अभय जांगड़ा, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार व पूनम दहिया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed