{"_id":"661acb0f7aab439d6105b711","slug":"firefighter-dies-in-road-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116767-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क हादसे में दमकल कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क हादसे में दमकल कर्मचारी की मौत
Sat, 13 Apr 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली मार्ग स्थित पिपली गांव में शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना में दमकल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनके पिता की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव फरमाणा निवासी ललित दिल्ली के दमकल विभाग में सेवारत थे। वह फिलहाल केशव पुरम स्थित दमकल केंद्र में तैनात थे। ललित अपनी बाइक से रोजाना ड्यूटी पर आवाजाही करते थे। ललित के पिता बिजेंद्र का कहना है कि उनके बेटे ललित ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें बेटे के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। इस पर वह खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। बिजेंद्र ने बताया कि जब ललित अपनी बाइक से पिपली गांव में पहुंचे थे तो एक डंपर चालक ने उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए और बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।