{"_id":"6a95e4d0a62d630034066603","slug":"fire-set-to-garbage-heap-shopkeepers-troubled-by-the-smoke-vent-their-anger-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159727-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कूड़े के ढेर में लगाई आग, धुएं से परेशान दुकानदारों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कूड़े के ढेर में लगाई आग, धुएं से परेशान दुकानदारों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में कूड़े में आग लगाते दुकानदार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कच्चे क्वार्टर बाजार में कूड़े के ढेर में आग लगाए जाने से दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से नियमित कूड़ा उठान कराने और आग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
दुकानदार कमला, राजीव, भारतभूषण और ऊषा ने बताया कि 26 दिन से बाजार में कूड़ा नहीं उठाया गया है। जगह-जगह ढेर लगे हैं। कुछ लोग कूड़ा कम करने के लिए उसमें आग लगा रहे हैं। इससे उठने वाला धुआं दुकानों और आसपास के क्षेत्र में फैल रहा है। दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
दुकानदारों ने बताया कि 6 अगस्त से बाजार और शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। कूड़े में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने से आग तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है। झंडी रोड कच्चे क्वार्टर बाजार में एक दिन पहले पांच दुकानों में आग लगने की घटना के बावजूद प्रशासन के सतर्क न होने पर दुकानदारों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि आग की घटना से दुकानों और सामान को नुकसान हो सकता है। नगर निगम को कूड़े में आग लगाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।