फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire in grocery store due to short circuit, loss worth lakhs of rupees

Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

Fri, 17 May 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 May 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fire in grocery store due to short circuit, loss worth lakhs of rupees
सोनीपत के सब्जी मंडी के पास किराने की दुकान में आग लगने से जला सामान। संवाद
सोनीपत। सब्जी मंडी के पास किराने की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देखकर लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था।
विज्ञापन

किराना दुकानदार राजकुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह अपने घर से दुकान पर गए थे। दुकान पर शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर से धुआं उठ रहा था और वहां रखा सामान में आग लगी हुई थी। तभी उन्होंने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। साथ ही उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब तक अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची तब तक वह आग बुझा चुके थे। वहीं दमकल कर्मियों ने भी पूर्ण रूप से आग पर काबू पाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को दुकानदार राजकुमार ने दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया। आग लगने से दुकान में रखे चीनी, दाल, तेल व घी को ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed