{"_id":"6037ef3d8ebc3ee9490db5b6","slug":"fire-in-factory-two-dead-54-safe-sonipat-news-rtk597221261","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी के बेसमेंट में रखे तेजाब, पेंट और वारनिश के कारण बढ़ी आग, दो मजदूरों की मौत, 54 की जान बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी के बेसमेंट में रखे तेजाब, पेंट और वारनिश के कारण बढ़ी आग, दो मजदूरों की मौत, 54 की जान बची
विज्ञापन
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग से क्षतिग्रस्त बिल्डिंग।
- फोटो : Sonipat
कुंडली। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंखे बनाने की फैक्टरी में बुधवार रात बेसमेंट में रखे तेजाब, पेंट और वारनिश के कारण आग तेजी से बढ़ती चली गई। इसके बाद कई मजदूर तो खिड़की के शीशे तोड़कर तो कई अन्य दूसरे रास्ते से बाहर निकले, लेकिन फैक्टरी में कार्यरत दो कर्मी बेसमेंट में फंस गए। जिससे दम घुटने व झुलसने से उनकी मौत हो गई। हालांकि 54 अन्य कर्मी सकुशल निकल गए। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोनीपत के साथ ही कैथल, हिसार, जींद व पानीपत से भी फायर टेंडर बुलाए गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही पुलिस, फायर ब्रिगेड व एचएसआईआईडीसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी संख्या-65 में बुधवार रात को आग लग गई। फैक्टरी में रात को 56 कर्मचारी कार्यरत बताए गए हैं। आग लगने से दो कर्मी बेसमेंट में फंस गए और उनकी वहां दम घुटने व झुलसने से मौत हो गई। कर्मियों की पहचान यूपी के जिला बस्ती के निद्धिपुर निवासी जितेंद्र कुमार (21) और बिहार के वैशाली स्थित गांव रसूलपुर के कमलेश (40) के रूप में हुई है। आग से फैक्टरी के अन्य हिस्सों में भी काफी नुकसान हुआ। गेट के साथ ही लोहे की टिन शेड भी जल गई। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत से तीन, पानीपत से दो, कैथल से दो, हिसार, जींद, गोहाना, गन्नौर, कुंडली व राई से एक-एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई की है।
धरनास्थल के आसपास चार गाड़ियां होने से जल्द पहुंची फायर ब्रिगेड
कुंडली क्षेत्र में किसानों के आंदोलन के चलते चार गाड़ियों को क्षेत्र में खड़ा किया गया है। आग की सूचना मिलते ही कुछ देर में ही गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। हालांकि आग भीषण होने के कारण काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि वीरवार को फैक्टरी में ताला लगा होने के कारण मामले में जांच नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
वर्जन
आग लगने से मुझे भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल मैं बात करने की स्थिति में नहीं हूं।
- नितिन मल्होत्रा, फैक्टरी मालिक
वर्जन
फैक्टरी में आग लगने की सूचना के बाद पुलिस टीम पहुंच गई थी। आग से निकले धुएं में दम घुटने व झुलसने से दो श्रमिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एएसआई राजेश कुमार, जांच अधिकारी, कुंडली थाना।
वर्जन
फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को भेज दिया गया था। मैं स्वयं मौके पर पहुंचा। रात को करीब 12 गाड़ियों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। फैक्टरी में जांच के बाद आग लगने के कारणों व फायर सिस्टम होने के बारे में पता लग सकेगा। मैं वीरवार को दिन में जांच के लिए गया था, लेकिन फैक्टरी पर ताला लटका था। जिसके चलते जांच नहीं हो सकी।
- याशीन खान, जिला अग्निशमन अधिकारी सोनीपत।