फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fire in factort

Sonipat News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने आइसक्रीम फैक्टरी में छापा मारा

Wed, 17 May 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
fire in factort
फोटो :34: कुंडली स्थित फैक्टरी में जांच करती मुख्यमंत्री उडनदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
राई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार शाम को कुंडली क्षेत्र स्थित आइसक्रीम बनाने की फैक्टरी में छापा मारा। टीम ने वहां से सैंपल लेने के साथ ही कागजात की जांच की। देर रात तक जारी जांच में फैक्टरी चलाने का लाइसेंस नहीं मिला। समाचार भेजे जाने तक टीम जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम में शामिल एसआई सुनील कुमार को सूचना मिली थी कि कुंडली में आइसक्रीम बनाने की फैक्टरी चल रही है। फैक्टरी में कई ऐसे केमिकल का प्रयोग किया जाता है जो ज्यादा मात्रा होने पर नुकसानदायक हो सकते हैं। टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के डॉ. जोगेंद्र को साथ लेकर छापा मारा। टीम को वहां पर कई तरह की कमी मिली। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर रमेश नाम का युवक मिला। वह जोगेंद्र के साथ मिलकर काम करता था। फैक्टरी में अलग-अलग फ्रिज में 45 किलो दूध मिला। दूध में मक्खी मरी हुई थी। आइसक्रीम के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। टीम को फैक्टरी में सफाई की व्यवस्था भी बेहतर नहीं मिली।

फोटो :34: कुंडली स्थित फैक्टरी में जांच करती मुख्यमंत्री उडनदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।

फोटो :34: कुंडली स्थित फैक्टरी में जांच करती मुख्यमंत्री उडनदस्ता व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed