फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out on the roof of the factory, two fire engines brought it under control

Sonipat News: फैक्टरी की छत पर लगी आग, दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 08 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the roof of the factory, two fire engines brought it under control
फोटो 33: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र ​स्थित फैक्ट्री में लगी आग के बाद हुआ नुकसान। संवाद
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में वीरवार को महाजन फाउंड्री फैक्टरी की छत में अचानक आग लग गई। फैक्टरी में अलग-अलग धातुओं से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं। फैक्टरी कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फैक्टरी संचालक ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। आग लगने की सूचना पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र व गन्नौर से दमकल गाड़ियों मौके पर पहुंची, लेकिन आग ने फैक्टरी की छत को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गाड़ियों ने मिल कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फैक्टरी एक महीने पहले ही शुरू की गई थी। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग लगने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed