फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in tape and paint factory in Ferozepur Bangar industrial area of Sonipat

सोनीपत: फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र में टेप और पेंट फैक्टरी में लगी आग, 11 गाड़ियों ने छह घंटे में पाया काबू

Tue, 19 Apr 2022 02:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 02:08 AM IST
सार

फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर को ढाई बजे आग लगी थी। काबू न पाए जाने के चलते साथ लगती पेंट फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Fire broke out in tape and paint factory in Ferozepur Bangar industrial area of Sonipat
गांव फिरोजपुर बांगर के पास स्थित फैक्टरी में धधकती आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र में औचंदी बॉर्डर से कुतुबगढ़ मार्ग पर टेप फैक्टरी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग पर काबू नहीं पाए जाने के कारण उसने साथ लगती पेंट फैक्टरी को भी चपेट में लिया। आग की सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की 11 गाड़ियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आकलन के बाद आग से हुए नुकसान का पता लग सकेगा। 

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र फिरोजपुर बांगर स्थित नव्या टेप बनाने की फैक्टरी में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग काफी तेजी से भड़की और जल्द ही पूरी फैक्टरी आग की चपेट में आ गई। भड़की आग ने साथ लगती बलीनो पेंट एंड केमिकल इंडिया फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों फैक्टरियां आग में धधकने लगीं।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करने के साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम और सैदपुर चौकी प्रभारी रमेश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। आग भीषण रूप में होने के चलते खरखौदा दमकल केंद्र के साथ ही दिल्ली, रोहतक, बहादुरगढ़ से दो-दो गाड़ियों को बुलवाया गया। कुल 11 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद छह घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि रात तक केमिकल में आग धधक रही थी। आग से दोनों फैक्टरी मालिकों को काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से आसमान में छाया धुएं का गुबार 
फिरोजपुर स्थित केमिकल व टेप फैक्टरी में आग के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। काफी दूर तक आसमान में धुआं छाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों को आंखों में जलन के साथ ही सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा। रात को आग पर नियंत्रण पाया जा सका। हालांकि केमिकल में आग रात को भी धधक रही थी। 

एसडीएम ने किया निरीक्षण 
आग लगने की सूचना के बाद एसडीएम सिखा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने अग्निशमन विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच करने को कहा है। 

 

फिरोजपुर बांगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने के बाद तुरंत गाड़ियों को भेज दिया गया था। सोनीपत के साथ ही रोहतक, दिल्ली व बहादुरगढ़ से भी फायर टेंडर बुलवाए गए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जांच के बाद आग लगने के कारणों व नुकसान का पता लग सकेगा।   - राजेंद्र दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed