फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in nude factory, raw and finished goods burnt

जुराब फैक्टरी में लगी आग, कच्चा व तैयार माल जला

Fri, 11 Mar 2022 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in nude factory, raw and finished goods burnt
गांव रामनगर के पास स्थित फैक्टरी में लगी आग के बाद बाहर लगी भीड़ व काबू पाती दमकल विभाग की टीम। सं? - फोटो : Sonipat
गांव राम नगर रोड स्थित जुराब बनाने वाली फैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गई। इससे फैक्टरी में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़कती चली गई। इस पर कर्मियों को बाहर निकाला गया। आग की सूचना फैक्टरी मालिक व दमकल विभाग को दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 10 गाड़ियों की मदद से नौ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कच्चा व तैयार माल और मशीनें जलकर नष्ट हो गई हैं। हालांकि नुकसान का आकलन जांच के बाद हो सकेगा।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित जुराब फैक्टरी में वीरवार देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगी देख कर्मियों ने काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। आग तेजी से फैलती चली गई। कर्मियों को बाहर निकालकर दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। गन्नौर के साथ ही सोनीपत, समालखा, घरौंडा, पानीपत, राई, कुंडली से दमकल की करीब 10 गाड़ियों को बुलाया गया। नौ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कच्चा व तैयार माल जलने के साथ ही मशीन भी जलकर जर्जर हो गई।
विज्ञापन

वर्जन
कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रामनगर रोड स्थित जुराब फैक्टरी में आग लग गई है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और नौ घंटे में आग पर काबू पाया गया। इसके लिए 10 गाड़ियों को बुलाया गया था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक शर्मा, फायर कर्मी, दमकल केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed