{"_id":"6633d81722c9e48744067577","slug":"fire-broke-out-in-gurudwara-due-to-short-circuit-goods-burnt-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117721-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुरुद्वारे में शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुरुद्वारे में शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, सामान जला
Thu, 02 May 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में मुगलपुरा रोड स्थित गुरुद्वारे में आग लगने के बाद जला सामान। संवाद
गोहाना। मुगलपुरा रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु कलगीधर साहिब में रात 1.30 बजे शाॅर्ट सर्किट की वजह से आग लग लग गई। गुरुद्वारे में आग लगने का पता पड़ोसियों को लगा तो उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। इस पर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक सारा सामान जल चुका था।
गुरुद्वारा गुरु कलगीधर साहिब के प्रधान सरदार प्रीतम सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में रात के समय शाॅर्ट सर्किट की वजह से करीब एक बजे आग लग गई। गुरुद्वारे में आग लगने से म्यूजिक सिस्टम व अन्य सामान जल गया। पड़ोसियों ने मौके पर गुरुद्वारे में रखे गुरु ग्रंथ को अपने घर में रखकर जलने से बचा लिया है। वहीं दमकल कर्मचारी रमेश ने बताया कि उन्हें रात 1.52 बजे पर सूचना मिली थी कि गुरुद्वारे में आग लगी है। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। गुरुद्वारे में रखा अधिकतर सामान जल चुका था।