{"_id":"61cea3b49dc444762f0172d9","slug":"fire-broke-out-in-factories-at-rai-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में हादसा: चार फैक्टरियों में लगी आग, बचने के लिए मजदूरों ने छत से लगाई छलांग, दो को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में हादसा: चार फैक्टरियों में लगी आग, बचने के लिए मजदूरों ने छत से लगाई छलांग, दो को आई चोट
Fri, 31 Dec 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:01 PM IST
सार
सबसे पहले आग गत्ता बनाने वाली फैक्टरी में लगी। मजदूरों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग ने आस-पास की तीन अन्य फैक्टरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
राई में फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
सोनीपत में जीटी रोड स्थित राई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबह 4 फैक्टरियों में आग लग गई। इस दौरान कुछ मजदूर वहां काम कर रहे थे। मजदूरों ने आग से बचने के लिए छत से छलांग लगा दी। इसमें दो मजदूरों को चोटें आई हैं। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग की भयावहता को देखते हुए सोनीपत व पानीपत से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया। फैक्टरियों में टीन के शैड होने के कारण दमकल कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
राई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार अल सुबल एक गत्ता व अन्य सामान बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। इससे यहां काम कर रहे कुछ मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग ने आस-पास की तीन अन्य फैक्टरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रात की शिफ्ट में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने फैक्टरी से निकलने का रास्ता न देख छत से छलांग लगा दी। जिससे दो मजदूरों को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
फैक्टरियों में लगी आग की सूचना के बाद राई व कुंडली से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच आग भड़कती देख सोनीपत के अन्य स्थानों व पानीपत से भी दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन