फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in a room in the principal's house, his wife's face burnt

Sonipat News: प्राचार्य के घर कमरे में लगी आग, पत्नी का चेहरा झुलसा

Mon, 24 Feb 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a room in the principal's house, his wife's face burnt
फोटो 39- सोनीपत के गोहाना के सेक्टर-7 में प्राचार्य के घर के कमरे में आग लगने से जला सामान। संव
गोहाना। सेक्टर-7 निवासी एक निजी स्कूल के प्राचार्य के घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में रविवार को अचानक आग लग गई। बंद कमरे को जब प्राचार्य की पत्नी ने खोला तो आग की लपटों से उनका चेहरा झुलस गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राचार्य तेजेंद्र सरोहा ने बताया कि वह महमूदपुर रोड स्थित आरके हिंदू पब्लिक स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। सेक्टर-7 स्थित उनके घर में रविवार को अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी, तब घर में उनकी पत्नी सरिता सरोहा व बेटी आकांक्षा सरोहा मौजूद थे। आग पहली मंजिल पर बने उस कमरे में लगी, जो काफी समय से बंद था। कमरे से धुआं निकलते देखकर सरिता सरोहा ऊपर गई और दरवाजे का कमरा खोला तो आग की लपटों से उनका चेहरा झुलस गया। उन्होंने कमरे में सोफा सेट व गद्दे रखे हुए थे, जो आग लगने के कारण जल गए। आग लगने से कमरे का फर्श भी खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed