फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in a moving bike, the driver saved his life by stopping it.

Sonipat News: चलती बाइक में लगी आग, चालक ने रोककर बचाई जान

Tue, 10 Dec 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a moving bike, the driver saved his life by stopping it.
शास्त्री नगर में सोमवार शाम चलती बाइक में आग लग गई। कुछ ही मिनट में बाइक आग का गोला बन गई। चिंगारी निकलते ही युवक ने अपनी बाइक को गली में एक तरफ खड़ा कर दिया था। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक बाइक जलकर ढांचा बन चुकी थी।
विज्ञापन

गांव थरिया निवासी आरिफ ने बताया कि जिला न्यायालय में काम करते हैं। सोमवार शाम को वह गोहाना रोड पर स्थित फिलिंग स्टेशन से बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद वापस लौट रहे थे। वह शास्त्री नगर की गली में घुसे तो इसी दौरान उनकी बाइक में अचानक चिंगारी निकलने लगी। उन्होंने बाइक को एक तरफ रोक दिया। इसके बाद बाइक में आग भड़क गई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक धू-धूकर जलने लगी। टंकी में अचानक ब्लास्ट भी हो गया। उन्होंने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर मौके पर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed