{"_id":"6849da8f8047e234700e68cb","slug":"fire-breaks-out-in-niwar-factory-threads-kept-in-four-thousand-sacks-burnt-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137896-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निवार फैक्टरी में लगी आग, चार हजार बोरों में रखे धागे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निवार फैक्टरी में लगी आग, चार हजार बोरों में रखे धागे जले
Thu, 12 Jun 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड स्थित निवार फैक्टरी में भीषण आग लग गई। गर्मी के चलते आग तेजी से फैली और पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए गोहाना के साथ गन्नौर व सोनीपत से अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मंगवाई गई। आग से फैक्टरी में मशीन, कच्चा और तैयार माल जलने से भारी नुकसान हुआ है।
कृष्ण गोयल गोहाना में जींद रोड पर गणपति टेक्सटाइल के नाम से निवार की फैक्टरी चलाते हैं। बुधवार सुबह करीब सात बजे यहां आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
दमकल विभाग टीम को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो आग काफी फैल चुकी थी, जिसके चलते दो गाड़ियों से काबू नहीं पाया गया। गन्नौर व सोनीपत से भी अग्निशमन की गाड़ियों मंगवाई गईं। चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से फैक्टरी में निवार तैयार करने की छह मशीन, धागे से भरे चार हजार बोरे, दो हजार किलोग्राम निवार जल गया।
विज्ञापन
फैक्टरी का शेड भी पूरी क्षतिग्रस्त हो गया। लीडिंग फायरमैन रमेश कुमार ने कहा कि सवा घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से शेड भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
आग से बिटोड़े भी जले
गांव कहैल्पा में श्रीभगवान के दो बिटोड़े जल गए। दमकल केंद्र गोहाना की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया गया है कि यहां पर किसी ने सूखे अवशेष में आग लगा दी, जिससे बिटोड़ों में आग लगी।