{"_id":"69a19ba68663a3fc8e0d5b88","slug":"fire-breaks-out-in-container-yard-trucks-and-containers-burn-crane-driver-saves-his-life-by-jumping-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150217-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कंटेनर यार्ड में आग, ट्रक व कंटेनर जले, क्रेन चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कंटेनर यार्ड में आग, ट्रक व कंटेनर जले, क्रेन चालक ने कूदकर बचाई जान
Sat, 28 Feb 2026 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थितकानकोर कंटेनर यार्ड में आग लगने से जले ट्रक, कंटेनर
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कानकोर कंटेनर यार्ड में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन तब तक एक ट्रक और उसके साथ खड़ा कंटेनर आग की चपेट में आ गए थे।
आग फैलती देख पास खड़ी क्रेन से जलते कंटेनर को हटाने का प्रयास किया गया ताकि अन्य वाहनों को नुकसान न पहुंचे। इसी दौरान तेज लपटों के कारण क्रेन में भी आग लग गई। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए क्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। इसमें उसे मामूली चोटें आईं।
दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रक, कंटेनर और क्रेन को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।