Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire at Orient Electric warehouse brought under control in five hours

Sonipat News: ओरिएंट इलेक्ट्रिक गोदाम में आग, पांच घंटे में काबू

Fri, 20 Nov 2026 09:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Fire at Orient Electric warehouse brought under control in five hours
- सोनीपत और पानीपत से बुलाई गईं 16 दमकल गाड़ियां, आठ गाड़ियां देर रात तक आग को शांत करतीं रहीं
विज्ञापन

फोटो : 22 से 27
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुरथल के ओरिएंट इलेक्ट्रिक के गोदाम में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे अचानक आग भड़क गई। धुंआ निकलता देख गोदाम में तीन सुरक्षा गार्ड थे, सूचना अग्निशमन के कंट्रोल रूम के साथ कंपनी के अधिकारियों को दी। सोनीपत के साथ पानीपत से दमकल की 16 गाड़ियां पहुंची और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 7:30 बजे आग पर काबू पाया।
मुरथल स्थित ओरिएंट इलेक्ट्रिक के गोदाम में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। करीब पांच एकड़ में फैले इस गोदाम में आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा करोड़ों रुपये के पंखे, वॉटर हीटर, लाइटिंग, एलईडी और अन्य घरेलू उपकरण जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

भड़की आग को देखते हुए सोनीपत के साथ-साथ पानीपत से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कुल 16 दमकल गाड़ियों और कर्मचारियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 7:30 बजे आग पर नियंत्रण पाया। स्थिति को देखते हुए छह दमकल गाड़ियों को वापस भेज दिया गया, जबकि आठ गाड़ियों को मौके पर ही तैनात रखा गया, ताकि गोदाम के गर्म हिस्सों को ठंडा किया जा सके और आग दोबारा न भड़के।----
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर तक दिखा धुएं का गुबार
प्रत्यक्षदर्शियों और विभागीय जानकारी के मुताबिक, मुरथल स्थित ओरिएंट इलेक्ट्रिक के गोदाम में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने गोदाम के बड़े हिस्से को घेर लिया और अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में उठता धुएं का घना गुबार काफी दूर से दिखाई दिया।
------
टीन शेड के पीछे आग बुझाना रही चुनौती
गोदाम का ढांचा टीन शेड का होने के कारण दमकलकर्मियों को आग के केंद्र तक पहुंचने और उसे बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकलकर्मियों ने अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार कर आग को और फैलने से रोका तथा स्थिति को संभालने के लिए केमिकल का भी इस्तेमाल किया।
-----
शार्ट-सर्किट की आशंका
फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक स्तर पर शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

-----
वर्जन
आग की सूचना पर टीम को भेज दिया गया था। 16 गाड़ियों ने पांच घंटे में आग पर काबू पाया। आग को पूरी तरह शांत करने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद लग सकेगा। नुकसान का आकलन कर इसकी पूरी जानकारी दी जा सकेगी।
- रामेश्वर, जिला दमकल अधिकारी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed